उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हत्या कर शव पेड़ से लटका देने की घटना सामने आई है। एक बार फिर इस घटना ने यूपी को शर्मसार करते हुए प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूपी के अमरोहा में एक बगीचे में 12 साल के दलित लड़के का शव पेड़ से लटका मिला है। खबरों के मुताबिक हत्या का आरोपी बगीचे का चैकीदार है। जो फिलहाल फरार चल रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुकर्म के बाद दलित लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और बाद में शव को पेड़ से लटका दिया गया। गुरुवार को अमरोहा में दलित लड़के की हत्या की इस घटना के कई घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिससे ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने पुलिस अधिकारियों का घेराव कर विरोध जताया। पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने के लिए भी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी और ग्रामीणों के साथ पुलिस की कई घंटों तक नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ हत्या और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।