‘सिंघम रिटर्न्‍स’ में मौजूदा भ्रष्टाचार और पापियों के खिलाफ संदेश: अजय देवगन
(India) देवगन (45) ने कहा कि लोग फिल्म, फिल्म की कहानी और इसकी नाटकीयता को जरूर पसंद करेंगे। देवगन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि चरित्र वही हैं लेकिन फिल्म का बाकी का हिस्सा भिन्न है और वास्तविकता के ज्यादा करीब भी है। फिल्म में कहीं ज्यादा नाटकीयता और वास्तविकता के करीब एक्शन दृश्य हैं। मेरा मानना है कि लोग फिल्म से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन मुंबई से दुश्मनों के सफाए के लिए खतरनाक अपराधियों से लड़ते दिखेंगे। अभिनेता ने कहा कि ‘सिंघम रिटर्न्‍स’ समाज में मौजूद भ्रष्टाचार और पापियों के खिलाफ संदेश देती है। यह फिल्म इसी स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार ‘सिंघम रिटर्न्‍स’ में काले धन का ताजा मामला उठाया गया है। उन्होंने दावा किया कि फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज किए जाने के लायक है। मेरा विश्वास है कि लोग फिल्म को और हमारी टीम के काम को जरूर पसंद करेंगे। वे फिल्म में उठाए गए मुद्दे से खुद को फिल्म से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। फिल्म में देवगन की साथी कलाकार करीना कपूर ने कहा कि इस फिल्म का रोमांटिक हिस्सा ‘सिंघम’ की तुलना में ज्यादा बेहतर है। फिल्म में उन्हें उनकी भूमिका बेहद पसंद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।