बिहार में फिर दिखने लगा जंगलराज.....बेलगाम होने लगे अपराधी
(BIHAR, India) भोजपुर जिले में आजकल अपराधियों का मनोबल सर चढ़ कर बोल रहा है /आरा के नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मोहल्ले में अपराधियों ने कोहराम मचा दिया और तीन लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया /घायल लोगों के परिजनों ने बताया की भोजपुर और बक्सर सहित कई जिलों के कुख्यात बोतल महतो के गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना को अंजाम देने के पीछे उनका मकसद क्षेत्र में दहशत फैलाना था। बोतल महतो बक्सर जेल से फरार है और कई जिलों का आतंक है और ऐसी स्थिति में नवादा थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर घटना को खुलेआम अंजाम देकर उसने पुलिस को खुली चुनौती दी है।वहीँ गोलीबारी की घटना में शामिल एक अपराधी नंदू को नागरिकों ने पकड़ कर जम कर उसकी धुनाई की और उसे नवादा थाने को सौंप दिया।
दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल में शनिवार को गोली और बम से गंभीर रूप से घायल एक साथ चार जख्मी मरीजों के आने सनसनी फ़ैल गई ।पूरा मामला जख्मी मरीज का हाल जानने पर पता चला की मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के लोड़िक चौक पर अपराधियों ने जमकर गोलीबारी और बमबारी की जिसमे लगभग दर्जनभर लोग घायल हो गए।क्या कहते हैं घायलों के परिजन इस मामले पर आपको सुनाते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।