मैं कोई आफ बीट फिल्म नहीं बनाना चाहता: रोहित शेट्टी
(India) ‘गोलमाल’ श्रृंखला के निदेशक ने कहा कि वह अपनी फिल्मों के साथ किसी प्रकार का प्रयोग करने के मूड में नहीं हैं। रोहित ने एक साक्षात्कार में बताया, ‘कोई भी निदेशक फ्लाप फिल्म नहीं बनाना चाहेगा। साथ ही यह भी जरूरी नहीं है कि सभी कमर्शियल फिल्में अच्छी चलें। मुझे भीतर से कुछ अलग करने की इच्छा होनी चाहिए। अभी मेरा कोई आफ बीट फिल्म बनाने का मन नहीं है। मैं लोगों को हंसाकर ही खुश हूं।’ उन्होंने कहा, ‘आज 100 करोड़ रुपए वाले क्लब हैं। सिल्वर और गोल्डन जुबली की बातें पुरानी हो गयी हैं। बाक्स आफिस हमेशा से ही निदेशकों के लिए महत्वपूर्ण रहा है।’ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के निदेशक ने कहा कि वह सलमान खान की नयी फिल्म ‘किक’ की सफलता से खुश हैं और किसी दूसरे की फिल्म की सफलता को प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देखते। इस समय वह अपनी नई फिल्म ‘सिंघम रिटर्न’ को लेकर काफी उत्साहित हैं जो 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।