(DELHI, India)
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलेजा के घर से लाश बरामद होने का मामला. दिल्ली पुलिस ने केस सुलझा लेने का दावा किया. पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया. एक और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है पुलिस. जांच अधिकारियों ने बताया कि जिस संजय नाम के शख्स का शव मिला था उसे निजी दुश्मनी के कारण मारा गया. पुलिस ने कुमारी सैलेजा की नौकरानी से भी पूछताछ की है. पुलिस का मानना है कि पहले संजय को पीटा गया और फिर उसके शरीर को छत पर फेंक दिया गया. ताकि ऐसा लगे की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वह रसोइया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।