कपिल शर्मा की बल्‍ले-बल्‍ले, ब्रैंड इंडॉर्समैंट के लिए बने कंपनियों की पहली पसंद
(India) कपिल हाल में एक मल्टी-पर्पज वीकल को टीवी पर बेचते नजर आए तो वहीं वे ऑनलाइन मार्केटप्लेस के भी ब्रैंड एम्बेस्डर हैं। जल्द ही कपिल एक टूथपेस्ट ब्रैंड के लिए अपने दांत चमकाते दिखेंगे तो साथ ही बाइक और एक एफएमसीजी कंपनी के स्नैक ब्रैंड जैसी डील्स भी पाइपलाइन में हैं लेकिन कपिल किसी जल्दबाजी में नहीं हैं। कपिल कहना है कि वह ऐसी किसी कैटिगरी को इंडॉर्स नहीं करेंगे, जिसे लेकर वह असहज महसूस करें। उन्होंने बताया कि कंपनियां मुझे बड़ी रकम की पेशकश करती हैं, लेकिन मैं अपने वेस्ट और ब्रीफ को नहीं दिखाना चाहता। कपिल ने कहा कि उन्हें कॉमिडी करने की शुरुआत से ही इंडॉर्समैंट ऑफर मिल रहे हैं पर निश्चित तौर पर उस समय ब्रैंड्स ऐसे नहीं थे, जो अब उनके पास आ रहे हैं। ब्रैंड्स और मार्केटर्स कपिल का फायदा उठा रहे हैं। कपिल खुद मानते हैं कि उनका यूएसपी एक आम आदमी होना है। उन्होंने कहा कि टीवी पर हर कोई उनके साथ जुड़ता है क्योंकि वे मुझे अपनी तरह मानते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।