(KERALA, India)
'सेल्फी' लेने के चक्कर में एक बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी है। केरल में एक बच्चा ट्रेन की छत पर सवार होकर 'सेल्फी' ले रहा था और इसी बीच वह ट्रेन के ऊपर हाई वोल्टेज बिजली तारों की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बिजली के तारों की चपेट में आने वाले स्कूली छात्र की पहचान शिहाबुद्दीन की हुई है। 14 वर्षीय छात्र त्रिशूर का रहने वाला था। शिहाबुद्दीन मंगलवार को एक मालगाड़ी ट्रेन के ऊपर खड़े होकर 'सेल्फी' ले रहा था। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के तारों के संपर्क में आ गया। यह घटना शोरनुर रेलवे स्टेशन की है। स्कूली छात्र को गंभीर हालत में त्रिशूर के एक अस्पताल में पहुंचाया गया। इलाज के कुछ दिनों बाद शिहाबुद्दीन की मौत हो गई। गौरतलब है कि आजकल आने वाले स्मार्टफोन्स में पीछे के कैमरे के अलावा आगे की तरफ भी कैमरा दिया जाता है। इसे ही सेल्फी कैमरा कहा जाता है यानि इस कैमरे से खींची जाने वाली खुद की फोटो को 'सेल्फी' कहा जाता है। यदि आप 'सेल्फी' लेने के शौकीन हैं तो आपको उन जगहों पर 'सेल्फी' लेने से बचना चाहिए जो खतरनाक हों। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सड़क पर चलते हुए, नदी, नाव और जहाज के आस-पास 'सेल्फी' लेने से बचना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।