23 साल की हुमैमा मलिक को 45 साल के क्रिकेटर वसीम अकरम से हो गया था प्यार
(India) हुमैमा ने कहा है कि एक वक्त उसने इस क्रिकेटर के साथ डेटिंग की थी। अकरम के साथ अपने रिश्ते की बात कबूलते हुए हुमैमा ने कहा कि जब वह 23 साल की थीं तभी अकरम से प्यार हो गया था। अकरम की उम्र उस वक्त 45 साल थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हुमैमा की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी लेकिन शादी के दो साल बाद उनका तलाक हो गया था। गौर हो कि मॉडल से अदाकारा बनी हुमैमा बतौर टीवी स्टार काफी मशहूर है। उन्होंने साल 2011 में फिल्म बोल से सिने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म राजा नटवरलाल में हुमैमा के अलावा इमरान हाशमी, परेश रावल और के के मेनन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया है। यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।