फेमस होने के लिए खड़े किए जाते हैं विवाद: अजय देवगन
(India) हिन्दी फिल्म उद्योग में विवादों के चलन के बारे में पूछे जाने पर देवगन ने कहा, अधिकतर मामलों में जहां कोई व्यक्ति किसी खास फिल्म के बारे में मामला दायर करता है, आप पाएंगे कि उससे पहले उस व्यक्ति का नाम किसी ने भी सुना नहीं होता है। वह विवाद खड़ा करता है और मशहूर हो जाता है। ‘सिंघम रिटर्न्‍स’ में सुपरकॉप की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने कहा, विवाद इसलिए भी पैदा होते हैं क्योंकि कुछ लोग विवाद पैदा करना चाहते हैं। लेकिन कुछ लोग वास्तविक मुद्दे भी उठाते हैं। फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्‍स’ भी उस समय छोटे से विवाद में फंस गई थी जब हिन्दू संगठन ‘हिन्दू जन जागृति समिति’ ने सेंसर बोर्ड से यह कहकर इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी कि यह हिन्दू संतों को गलत परिप्रेक्ष्य में दिखाती है। अभिनेता ने कहा, वह अब सुलझ गया है क्योंकि फिल्म में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने यह कहकर मीडिया पर भी जिम्मेदारी डाली कि इसे समझना और इसे नजरअंदाज करना तथा एक जिम्मेदार मीडिया बनना मीडिया का काम है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।