(JAMMUandKASHMIR, India)
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, पाकिस्तान रेंजर्स ने आरएसपुरा के अर्निया इलाके में मंगलवार रात और बुधवार तड़के सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने पिछले तीन दिनों में चौथी बार सीजफायर का उल्लंघन किया। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पिटल पोस्ट, काकु-दे-कोथा और टेंट पोस्ट चौकियों पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया, पाकिस्तान ने मंगलवार रात 11:55 बजे गोलीबारी शुरू की, जो रात एक बजे समाप्त हुई। इसके बाद पाकिस्तान ने स्थानीय समयानुसार बुधवार तड़के तीन बजे फिर गोलीबारी शुरू कर दी, जो अब तक जारी है। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने पूरी क्षमता के साथ गोलीबारी का जवाब दिया। सेना और खुफिया एजेंसियों का कहना है कि भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ को आड़ देने के लिए पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जाती है। इससे पहले सीजफायर का उल्लंघन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लेह और करगिल की होने वाली यात्रा से ठीक पहले हुआ था। पाकिस्तान ने सोमवार को सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित 10 भारतीय चौकियों और नागरिक इलाकों पर छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे जिसमें सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के दो जवान समेत चार लोग घायल हो गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।