(CHHATTISGARH, India)
अब लड़की ने इस मामले में लेकर शिकायत थाने में दर्ज कराई है। रायपुर के डीडी नगर थाने में यह मामला दर्ज हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। रायपुर के दीनदयाल नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से लगातार बलात्कार करने वाले आरोपी हिमांशु नायक को गिरफ्तार किया है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिये युवती की मुलाकात उसी मोहल्ले में रहने वाले आरोपी हिमांशु नायक से हुई थी। रेप का आरोपी सिलतरा के एक कम्पनी में इंजिनियर है। इस दौरान दोनों की मुलाकात होने लगी। आरोपी ने युवती शादी का झांसा भी दिया जिसके बाद युवक ने लगातार युवती से बलात्कार किया । कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से बातचीत बंद करते हुए फोन उठाना भी बंद कर दिया। संदेह होने पर युवती किसी तरह युवक के पते पर पहुंची लेकिन आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया जिसके बाद युवती ने डी डी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस इस मामले को दर्ज कर जांच कर रही है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।