(Bamanwas, SawaiMadhopur)
सवाई माधोपुर जिले की बौंली तहसील के हनुत्या गांव में कुछ दबंगों ने एक महिला को डायन बताकर परिवार सहित गांव से बहार निकाल दिया। पीडिता ने कलक्टर और पुलिस अधिक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही प्रदेश की मुख्यमंत्री और महिला आयोग कोे फैक्स के जरिए शिकायत कर न्याय मांगा है। पीडिता का कहना है कि गांव के कुछ दबंग लोग पिछले दो तीन सालों से उसे डायन कहकर प्रताडित कर रहे थे। गांव में जब भी कोई बिमार होता है तो लोग उसका दोष पीडीता को ही देते थे। इतना ही नहीं अगर गांव में किसी का पालतू जानवर दूध नहीं देता था तो उसके लिए भी पीड़िता को दोषी बताया जाता था। पिडीता ने बताया की 6 अगस्त को वो अपने खेत पर ननाई का काम कर रही थी और उसका पति जगदिश पशु भगाने गया हुआ था। तभी गांव के प्रभु मीणा और ठंडी मीणा सहित करिब आधा दर्जन लोग वहाॅ पहुॅचे और उसके साथ अभद्रता करते हुए लाठी डन्डों से मारपीट की और उसे चप्पलों से बनी माला पहना कर उसके मुंह पर रंग पोत दिया। इसके बाद उसे खेत में घुमाया और फिर कुए में डालने की नियत से उसके हाथ पैरों को बाॅध कर उसे कुऐ की तरफ ले जा रहे थे। तभी पीड़िता का पति वहां आ गया। उसे देखकर वो वहां से भाग गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।