न्‍यूड पोस्‍टर' पर आमिर खान का खुलासा- फिल्‍म 'पीके' के दूसरे पोस्टर से ट्रांजिस्टर भी गायब...!
(India) आमिर कहते हैं कि दूसरे पोस्टर में तो उनके हाथ में ट्रांजिस्टर भी नहीं है। जिक्र योग्‍य है कि 'पीके' के पहले पोस्टर में मिस्टर परफेक्शनिस्ट पूरी तरह नंगे दिखे। इसमें वह एक छोटे से ट्रांजिस्टर से अपनी नग्नता छिपाते दिख रहे थे। पहले पोस्टर को जहां कुछ लोगों ने सराहा, जबकि कुछ ने उसकी निंदा कर उसे 'प्रचार का हथकंडा' करार दिया था। आमिर ने बुधवार को एक किताब के विमोचन के मौके पर संवाददाताओं को बताया कि हम हमारी 'पीके' का दूसरा पोस्टर 20 अगस्त को जारी कर रहे हैं और उसमें तो मैंने कोई ट्रांजिस्टर भी नहीं पकड़ रखा। 'पीके' में वह भोजपुरी बोलते नजर आएंगे। आमिर कहते हैं कि इसके लिए उन्होंने दो साल तक एक भाषा गुरु से विशेष प्रशिक्षण लिया। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा भी हैं। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।