(India)
फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है जो बांधे रखता है। दीपिका पादुकोण ने डांसर का किरदार निभाया है जिनका नाम मोहिनी है। अभिषेक बच्चन दही हांडी मंडल के लीडर हैं। फिल्म के ट्रेलर के अंत में शाहरूख कहते हैं । ये तो ट्रेलर हैं, पिक्चर अभी बाकी हैं मेरे दोस्त। इस फिल्म को फराह खान ने निर्देशित किया है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन इरानी और विवान शाह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। 'हैप्पी न्यू ईयर' का निर्माण रेड चिलीज इंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। इस फिल्म की कहानी पांच दोस्तों- शाहरूख खान, अभिषेक बच्चन, बोमन इरानी, सोनू सूद और विवान शाह की है जिन्हें क्लब डांसर दीपिका पादुकोण एक डांस कंपटीशन को जीतने के लिए डांस करना सिखाती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।