(India)
उनका कहना है कि वह अभी भी सलमान खान और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं के साथ फिल्में साइन कर रहीं हैं। कपूर ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे अजय और सलमान के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है और मुझे नहीं लगता कि कि बहुत सारी शादीशुदा अभिनेत्रियो को वास्तव में यह अवसर प्राप्त होता है। उन्हें फिल्मो में मुख्य भूमिका नहीं मिल पाती और वे अभी भी अच्छी पटकथा मिलने का इंतजार कर रही है।’ फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ में अभिनेत्री (33) अजय देवगन के साथ रोमांस करती हुयी नजर आएंगी। कबीर खान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में वे सलमान के साथ दिखाई देंगी। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या शादी ने उनकी फिल्मी करियर को प्रभावित किया है तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं, शुक्र है कम से कम मेरे जीवन में शादी अभी मेरे करियर के रास्ते में नहीं आयी है। मैं उन अभिनेताओं के साथ काम कर रहीं हूं जो एक 18 वर्षीय अभिनेत्री के साथ काम कर सकते हैं। जब रोहित शेट्टी ने मुझसे संपर्क किया, उन्होंने कहा कि मैंने एक भूमिका तुम्हारे लिए लिखी है और मैं इसे किसी और को करते हुए नहीं देख सकता।’ उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के इस पड़ाव का आनंद लेना चाहती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।