(India)
दोनों अभिनेताओं के संबंध मधुर होते दिख रहे हैं क्योंकि सलमान और शाहरुख एक दूसरे के गुणगान कर रहे हैं और लोगों के बीच दोस्ताना ताल्लुक दिखा रहे हैं। सलमान (48) ने शाहरुख की नई फिल्म के बारे में ट्विटर पर तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘अभी..अभी ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का प्रोमो देखा है।’ गौरतलब है कि सलमान की हालिया फिल्म ‘किक’ हिट रही है। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का निर्देशन फराह खान ने किया है। इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी भी हैं। यह दिवाली में रूपहले पर्दे पर आएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।