Live Sex देखने के फेर में फंसी महिला, आरोपी पति के साथ पहुंची हवालात
(Anekal, Bangalore) अपनी तरह का यह एक अजूबा रेप केस कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला ने अपने पति से इस बारे में बताया और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रेप का आरोपी केबल ऑपरेटर और साजिश रचने वाली उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल आरोपी केबल ऑपरेटर की पत्नी के बारे में कहा जा रहा है कि उसे दूसरों को सेक्स करते देखकर काफी आनंद आता था। मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, जालाहल्ली के निकट चिक्काबनावारा निवासी 26 साल के दिलीप की पत्नी आशा (25) ने पड़ोस में रहने वाली 26 साल की महिला जो उसकी सहेली थी का अपने पति से रेप करवाया। बेंगलुरु उत्तरी इलाके के डीसीपी ने बताया कि रेप से कुछ ही दिन पहले आशा अपनी सहेली (पीड़ित महिला) से अश्लील बातें करनी लगी थी। आशा ने पीड़िता को यह भी बताया था कि उसे दूसरों को सेक्स करते या रेप करते देखने में खूब मजा आता है। 27 जुलाई की देर शाम आशा ने पीड़िता को अपने घर किसी बहाने से बुलाया और फिर पोर्नोग्राफी को लेकर बातें करने लगी। आरोप है कि आशा ने पीड़िता को 'उसके पति के साथ सेक्स' करने के लिए भी कहा। उसने कहा कि वह 'लाइव सेक्स' देखना चाहती है। पुलिस का कहना है कि खतरा भांपकर पीड़िता ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन आशा ने उसे बेडरूम में बंद कर दिया और पति को रेप करने के लिए उकसाया। पुलिस के अनुसार, दिलीप ने आशा की सहेली का दो बार रेप किया और पीड़िता को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए चेताया। दिलीप ने उसके पति और बच्चे को मार डालने की धमकी भी दी।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन बाद फिर से आरोपी पति-पत्नी ने इस पूरे मामले को फिर से अंजाम देना चाहा तो पीड़िता ने अपने पति को इस बारे में बता दिया और फिर अगले दिन मामले की रिपोर्ट पुलिस में लिखवाई गई। पुलिस ने दिलीप और उसकी पत्नी आशा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। दोनों पर आईपीसी की धारा-506 के अलावा दिलीप पर धारा- 376 (रेप की धारा) जबकि पत्नी आशा पर धारा-114 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।