(BIHAR, BIHAR)
इस घटना में चार अन्य घायल भी हो गए। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविन्द कुमार रजक ने कहा कि छह हथियारबंद डकैत शनिवार आधी रात हथीदह स्टेशन पर गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस के एक डिब्बे में घुस गए। विरोध करने पर उन्होंने यात्रियों पर गोलियां चलाई। इस क्रम में एक यात्री की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अपराधी डुमरा स्टेशन के आउटर सिग्नल पर लूट के सामान के साथ उतर गए। रजक ने बताया कि यात्रियों ने बड़हिया स्टेशन पर प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यात्री का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।