मेरा संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है : यो यो हनी सिंह
(India) हनी ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘मैंने अबतक जो कुछ हासिल किया है, उसपर मुझे बहुत खुशी है। मैं उसका श्रेय अपनी मां और हर उस व्यक्ति को देता हूं जिसने मेरी मदद की। मैं साल में चार-पांच गाने करता हूं और मुझे खुशी होती है कि वे पसंद किए जाते हैं। मैं नहीं समझता कि संघर्ष कभी खत्म होगा...यह हमेशा बना रहेगा।’
हाल ही में ‘चार बोतल वोडका’,‘सन्नी सन्नी’,‘पार्टी ऑल नाइट’, ‘लुंगी डांस’ जैसे हिट गाने दे चुके हनी ने बॉलीवुड में अपने लिए एक ऊंचाई हासिल कर ली है। 31 वर्षीय रैपर ने कहा, ‘मैं अपने काम को हल्के में नहीं लेता। मैं अब भी हर गाने पर कड़ी मेहनत करता हूं और हर बार पहले से बेहतर करने की कोशिश करता हूं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।