आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
(India)
अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में फंसे कथावाचक आसाराम की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान आसाराम के सेवादार शिवा, वार्डेन शिल्पी, रसोइया प्रकाश और छिंदवाड़ा गुरुकुल के निदेशक शरद चंद्र की जमानत को रद्द कराने के लिए की गई पीड़िता की अपील पर भी फैसला आ सकता है। आसाराम ने पीड़िता के बालिग होने का दावा करते हुए सुप्रीम कोर्ट से पॉक्सो एक्ट हटाने की फरियाद की है। इस बाबत शाहजहांपुर के श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ से कुछ शैक्षिक कागजात भी लगाए हैं। इन कागजातों के आधार पर पीड़ित लड़की को दुष्कर्म की घटना के दिन बालिग दर्शाया गया है। जबकि पुलिस जांच रिपोर्ट में पीड़िता के नाबालिग होने के सुबूत पेश किए गए हैं। आसाराम के वकील पीड़िता की उम्र मामले को संदेहास्पद बताकर अपने मुवक्किल को जमानत दिलाने को कोशिश में जुटे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।