(India)
इस बार शेफाली किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। खबर है कि शेफाली अपने प्रेमी पराग त्यागी से मंगलवार को गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। यानी शेफाली अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों काफी समय से एक साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। पराग त्यागी इन दिनों जी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'जोधा अकबर' में शरीफुद्दीन के किरदार निभा रहे हैं। शेफाली ने शादी की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, मैंने और पराग ने मंगलवार को कोर्ट मैरिज कर ली है। यह काफी ही रोमांटिक और एक्साइटेड करने वाला लम्हा था। पराग ने तीन साल पहले इसी दिन मुझसे शादी करने का प्रस्ताव रखा था और मैं बहुत खुश हूं कि हमने शादी कर ली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।