बिकनी पहनने में कोई बुराई नहीं है : बिपाशा बसु
(India) बिपाशा ने एक इंटरव्यू में कहा, मेरे लिए बिकनी पहनना कोई बड़ी बात नहीं है। आप अगर फिट हैं तो आप अच्छी लगेंगी। अगर यह तड़क-भड़क वाली फिल्म है तो यह (बिकनी) आपका ग्लैमर बढ़ाएगी। उन्होंने 'धूम 2' और 'प्लेयर्स' में बिकनी पहनी थी। बिपाशा ने कहा, मेरे लिए यह बड़ी बात नहीं है, क्योंकि जब मैंने पहली बार बिकनी पहनी तो मेरे हाथ-पैर फूल गए थे. 'धूम 2' के दौरान मैं एकदम फिट थी। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती। बिपाशा को फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'क्रीचर 3डी' की रिलीज का इंतजार है। विक्रम भट्ट निर्देशित यह फिल्म अगले माह रिलीज होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।