(Aurangabad, Aurangabad)
सोननगर राजकीय रेल पुलिस थाना प्रभारी सीताराम चौधरी ने बताया कि मृतक महिलओं के नाम सुषमा देवी, पुष्पा देवी और रुन्ती देवी हैं जिनमें से दो एक ही परिवार से हैं तथा तीनों महिलाएं बखारी गांव की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि ये महिलाएं उस समय उक्त ट्रेन की चपेट में आ गईं जब वे रेलवे लाइन पार कर रही थीं। पुलिस ने तीनों क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।