'सिंघम रिटर्न्‍स' का बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल, 100 करोड़ के क्‍लब में हुई शामिल
(India) यानी अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। गौर हो कि अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्न्स स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदर्शित हुई। सिंघम रिटर्न्स ने फिल्म के प्रदर्शन के पहले दिन लगभग 32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। फिल्म ने अपने पहले वीकेड के दौरान लगभग 79 करोड़ रूपए की कमाई की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अबतक 100.68 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। सिंघम रिटर्न्स के पूर्व इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मो में जय हो, 2 स्टेटस, होली डे, एक विलेन और किक ने भी 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। उल्लेखनीय है कि सिंघम रिटर्न्स में अजय देवगन ने पुलिस ऑफिसर बाजीरव सिंघम का किरदार निभाया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, अनुपम खेर और अमोल गुप्ते ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।