तस्करी की शिकार लड़की को 'केबीसी' में खूब मिली सराहना
(India) आगामी शो में फातिमा खातून की संघर्ष भरी कहानी का वर्णन किया जाएगा। इस शो में बच्चों की तस्करी पर आधारित आगामी फिल्म ‘मर्दानी’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली रानी मुखर्जी भी फातिमा के साथ मौजूद रहेंगी।
तस्करी विरोधी अभियान शुरू करने वाली फातिमा खातून ने बिहार से फोन पर बताया कि रानी मुखर्जी के साथ हॉट सीट पर बैठना मेरे लिए बहुत गर्व करने वाला क्षण था। उन्होंने मुझसे कहा कि उनकी फिल्म मेरे जीवन से मिलती है। मैं मेडल और रानी मुखर्जी और अमिताभजी द्वारा खड़े होकर दिये गये सम्मान से अभिभूत हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।