'PK' के दूसरे पोस्टर में आमिर ने बदला रूप, ट्रांजिस्टर...गायब
(India) फिल्म का पहला पोस्टर जारी होने पर काफी हंगामा खड़ा हुआ था। कुछ लोग इसके विरोध में कोर्ट पहुंच गए थे। पहले पोस्टर में आमिर बिना कपड़ों के थे, उनके हाथ में केवल ट्रांजिस्टर था लेकिन इस पोस्टर में वह पूरे कपड़ों में नजर आए हैं। आमिर 'पीके' के दूसरे पोस्टर में पूरे कपड़ों में हैं। पोस्टर में आमिर एक ढीले-ढाले पायजामे और गुजराती कुर्ते में नजर आए हैं। आमिर ने एक बड़ा ब्रास बैंड ले रेखा है जिस पर 'भैरोसिंह बैंड' लिखा हुआ है। अभिनेता ने पहला पोस्टर जारी होने के बाद एक संवदादाता सम्मेलन में कहा था कि फिल्म का जब दूसरा पोस्टर आएगा तब उसमें ट्रांजिस्टर भी नहीं होगा। पोस्टर जारी होने के बाद आमिर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भोजपुरी में ट्वीट किया, 'ई देख, हमार दूसरा पोस्टरवा...ई मा ट्रांजिस्टर भी नाही है..., का समझे?' आमिर ने पोस्टर जारी होने का वीडिया भी अपने पेज पर पेस्ट किया है। निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी की यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर लोगों में अभी से जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।