मेरी पंजाबी फिल्म ‘चुपके चुपके’ जैसी है : धर्मेद्र
(India) ‘डबल दि ट्रबल’ फिल्म शेक्सपीयर के नाटक ‘दि कॉमेडी ऑफ एर्स’ का रूपांतरण है। उसमें वह पंजाब गायक एवं अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आयेंगे। दोनों अभिनेता फिल्म में दोहरी भूमिकाओं में हैं। फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी। धर्मेंद्र (78) का कहना है कि पंजाबी फिल्म में अभिनय करने की इच्छा उनके मन में काफी समय से थी जहां वह पहले मेहमान की भूमिका कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे पंजाबी फिल्म में अच्छी पटकथा की खोज थी और जब मुझे यह फिल्म मिली जो मेरे पसंदीदा शेक्सपीयर के एक हास्य नाटक पर आधारित है मैं सहज ही राजी हो गया। हास्य मेरी पसंदीदा विधा है और ‘डबल दि ट्रबल’ में ‘चुपके चुपके’ की तरह हास्य है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।