सलमान खान हिंट एंड रन मामला, केस के अधिकांश दस्तावेज गायब
(India) साथ ही एफिडेविट भी फाइल करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी,,,,,वहीं,,,,इस केस में मुंबई पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक केस से जुड़े ज्यादातर कागजात गायब हो गए हैं और केस डायरी भी नहीं मिल रही है। पुलिस ने आज मुंबई सेशन कोर्ट ने ये बातें बताईं। मुंबई पुलिस के इस खुलासे के बाद कोर्ट ने पूर्व जांच अधिकारियों को नोटिस दिया है और उन सभी को 12 सितंबर तक पेश होने का आदेश दिया है,,,,,,,,अदालत में सलमान खान के वकील ने भी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी के गायब होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और उस पर चिंता जाहिर की। अब इस मामले में ये साफ नहीं हो पा रहा है की ओरिजिनल दस्तावेजों के अभाव में अदालती कार्यवाही कैसे आगे बढ़ेगी। अब एक बार फिर से इस केस नया पेंच पैदा हो गया है। इस केस की सुनवाई के दौरान आज अदालत ने मुंबई पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर की। पुलिस के इस रवैये पर नाराज सेशन जज डी. डब्लू देशपांडे ने पुलिस और अभियोजन पक्ष को देखकर कहा कि अगर इस तरह से ओरिजिनल डॉक्यूमेंट नहीं मिले तो कार्यवाही कैसे आगे चलेगी, इस केस के पुराने जांच अधिकारी 12 सितंबर तक अपना हलफनामा दायर करें। इस मामले में समाजसेवी और वकील आभा सिंह का कहना है कि ओरिजिनल दस्तावेजों का रहस्य्मय तरीके से गायब होने का मतलब कि सब कुछ ठीक नहीं है। गौर हो कि पिछले दो महीने से कोर्ट इस मामले से जुड़े ओरिजनल कागजात की मांग पुलिस से कर रही है लेकिन अभी तक वो कोर्ट को उपलब्ध नही कराए गए हैं। ऐसे में इस पूरे मामले पर पुलिस पर भी ऊंगलिया उठनी शुरु हो गई। बताया जा रहा है जिस पुलिस कांस्टेबल को इस केस से संबंधित कागजात रखने की जिम्मेदारी दी गई थी उसकी मौत हो चुकी है। जिस कांस्टेबल ने उसकी जगह ली उसे इस बारे में कुछ नहीं पता। साथ ही इस केस से संबंधित पेपर कई पुलिस वालों के हाथों को नीचे से गुजरे इसलिए इसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। जो दस्तावेज गायब हैं उनकी ज़ेरॉक्स सर्टिफाइड कॉपी मौजूद है लेकिन अदालत में ओरिजिनल कागजातों का होना जरुरी है। गायब होने वाले कागजातो में वो पेपर हा इस घटना से संबंधित 63 लोगों के बयान है, जिसमें से अभी तक केवल 7 लोगों के बयान के ही ओरिजन कागजात उबलब्ध कराए गए हैं। कानूनी जानकारों के अनुसार, कागजातों के गायब होने से सलमान के डिफेन्स को मजबूती मिल सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।