(Hangrang(S.T), Kinnaur)
यह बस 39 यात्रियों को लेकर सांगला घाटी से कालपा की ओर जा रही थी। मरने वालों में बस का चालक और कंडक्टर भी शामिल हैं । सभी 17 घायलों को खाई से निकाल लिया गया और एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपायुक्त डीडी शर्मा ने बताया कि शवों को खाई से निकाल लिया गया है और मौके पर ही पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजन को सौंप दिया जाएगा,,,उन्होंने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर है इसलिए मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकांश पीड़ित सांगला गांवों के इर्द-गिर्द के रहने वाले हैं और उनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। एक अन्य घटना में भूस्खलन की आशंका वाले उरनी गांव से होकर जाने वाले चुलिंग-तापरी डाइवर्जन मार्ग से जा रहे एक वाहन पर मिट्टी का एक विशाल टीला गिर जाने के कारण दो लोग जिंदा दफन हो गए। एक शव को बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे शव की तलाश की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।