शूटिंग के दौरान हनी सिंह को लगी चैट
(India)
रैपर यो यो हनी सिंह को आने वाले रियलिटी टीवी शो इंडियाज रॉ स्टार के सेट पर चोट लग गई है। हनी सिंह शो के पहले एपीसोड की शूटिंग करते हुए गिर पड़े। वे इंडियाज रॉ स्टार में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई देंगे। शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार जब हनी सिंह पहले एपीसोड के लास्ट सीन की शूटिंग कर रहे थे। तो वे फिसल कर गिर पडे। जिससे उन्हें हल्की चोटें आई है। लेकिन दर्द की परवाह नहीं करते हुए वे तुरंत संभल गए और सबको हैरान कर दिया। उन्होंने कोई हंगामा नहीं किया और दोबारा शूट के लिए तैयार हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।