किशोरी पर मुखबिरी का था शक, माता-पिता के सामने मार दी गोली
(ASSAM, India) स्थानीय टीवी चैनलों पर किशोरी की हत्या का वीडियो दिखाने के बाद सरकार ने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। यह वीडियो एनडीएफबी ने ही टीवी चैनलों को भेजा था। वीडियो में दिखाया गया है कि जिले के रूनिखाता पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले दवीमुगरी गांव में 16 साल की किशोरी खून मे लथ-पथ अपने माता-पिता के सामने मृत पड़ी है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और उद्योग मंत्री प्रदयुत ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच करवाई जाएगी की किशोरी का शव दो दिन से खेत में पड़ा हुआ था और उसके माता-पिता डर के मारे उसे वहां से उठा नहीं पा रहे थे। उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एनडीएफबी के पांच आतंकी मारे गए थे। इसके अगले ही दिन 21 अगस्त को किशोरी की हत्या कर दी गई। वीडियो में संगठन के आतंकी ने दावा किया की लड़की को इसलिए मारा गया क्योंकि वह मुखबिर थी और दूसरों के लिए भी यह एक सबक है जो उसके (एनडीएफबी) खिलाफ मुखबिरी करेगा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव वालों का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि हथियारों से लैस आतंकियों ने लड़की को घर से बाहर निकालकर उसे उसके माता-पिता और गांव वालों के सामने यह कहते हुए गोली मार दी की वह पुलिस की मुखबिर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।