(India)
खबरें यहां तक आईं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अनुष्का को इंग्लैंड दौरे पर उसी होटल में ठहरने की इजाजत दे दी थी जिसमें कोहली ठहरे हुए थे क्योंकि दोनों शादी करने का विचार कर रहे हैं। 'तुझ में रब दिखता है' से अपना करियर शुरू करने वाली अनुष्का के प्रतिनिधि ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। प्रतिनिधि ने कहा, 'अनुष्का की कथित शादी को लेकर काफी चर्चाएं हैं, हालांकि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। मेरी सभी से गुजारिश है कि ऐसी खबरों पर अटकलबाजियां लगाना बंद करें।' उल्लेखनीय है कि अनुष्का और विराट कोहली को लेकर तब से अटकलबाजियां लगाई जा रही हैं जब दोनों को पहली बार टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे पर एक साथ देखा गया था। इंग्लैंड दौरे पर विराट की बल्लेबाजी फ्लॉप होने के पीछे भी वहां अनुष्का की मौजूदगी को भी मीडिया ने खूब उछाला। संभव है, इन सब हालातों से निपटने के लिए विराट की सलाह पर अनुष्का ने इस तरह के बयान को मीडिया में जारी किया है। लेकिन सवाल यही उठता है कि अगर अनुष्का विराट से शादी नहीं कर रही है तो अब तक जो दिख रहा था वह सब क्या महज किसी फिल्म की पटकथा थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।