दिल्ली: मायापुरी में रफ्तार का कहर, टैंकर ने कार को मारी टक्कर
(DELHI, India) दिल्ली के मायापुरी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. जलबोर्ड के टैंकर ने एक आई10 कार को टक्कर मार दी, जिससे कार एक रेहड़ी पर पलट गई और इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. टैंकर में शराब की बोतल मिली है और ड्राइवर फरार है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।