(MADHYAPRADESH, India)
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है, भगदड़ की यह घटना कामदगिरि पर्वत के परिक्रमा के दौरान हुई, मृतकों को 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया और राज्य सरकार ने प्रशासनिक जांच के आदेश दे दिए हैं, बताया जाता है कि दंडवत परिक्रमा के दौरान एक श्रद्धालु का पैर दूसरे श्रद्धालु के ऊपर पड़ गया, जिसके बाद भगदड़ मच गई, हालांकि इस बीच यह खबर भी है कि किसी तार के टूटने से भगदड़ मची, लेकिन इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है, गौरतलब है कि करीब 10 महीने पहले प्रदेश के दतिया जिले से लगभग 60 किलोमीटर दूर रतनगढ़ स्थित मंदिर में भी नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई थी, इस हादसे में 115 लोगों की मौत हो गई थी, इस बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर भगदड़ की घटना पर सहानुभूति जाहिर की है, राजनाथ ने लिखा है, 'भगदड़ की घटना में श्रद्धालुओं की मौत दुखद है, मैं मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जाहिर करता हूं और उम्मीद करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएंगे.'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।