(DELHI, India)
कनॉट प्लेस में आज सुबह हेमिल्टन हाउस में भीषण आग लग गई। बहुमंजिला इमारत में आग कंप्यूटर सेंटर वाले हिस्से में लगी थी। आग इतनी जबर्दस्त थी कि 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, स्थिति नियंत्रण में है। फायर विभाग ने बताया कि कनॉट प्लेस के ए ब्लॉक की इस इमारत में आग आज सुबह करीब साढ़े सात बजे लगी थी। फायर विभाग को 7:50 पर कॉल मिली। आग से कंप्यूटर सेंटर को भारी नुकसान पहुंचा है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। डेप्युटी चीफ फायर ऑफिसर विपिन केन्टाल ने बताया, 'फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर हैं और स्थिति नियंत्रण में है।' उन्होंने बताया, 'दूसरे तल पर कार्यालय के उपर एक फिटनेस सेंटर है। वहां से लोगों ने धुंआ उठते देखा और फायर ब्रिगेड को इसकी खबर दी।' आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।