(India)
अली मोरानी ने बताया कि कुछ दिन पहले गैंगस्टर रवि पुजारी ने धमकी भरा फोन कॉल किया था। सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात जुहू इलाके में मोरानी भाइयों के बंगले शगुन के बाहर कुछ अपराधियों ने फायरिंग की और फिर फरार हो गए। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जुहू थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। मोरानी भाइयों को 'दामिनी', राजा हिंदुस्तानी जैसी फिल्मों के निर्माता के तौर पर जाना जाता है। करीम मोरानी शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।