आलिया भट्ट ने उड़ाया खुद का मजाक!
(India) आलिया ने सोमवार सुबह माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि इसलिए आलिया भट्ट जोक्स के बाद..मैंने अपना दिमाग ठिकाने लगाने का फैसला किया! यूट्यूब वीडियो के एक संक्षिप्त विवरण में कहा गया है कि इंटरने पर सभी चुटकुलों से निशाना बनाए जाने के बाद आलिया भट्ट ने क्या किया? वीडियो में आलिया अपने फिल्मकार पिता महेश भट्ट के साथ-साथ करण जौहर, अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा सरीखे दोस्त व सहयोगियों के साथ नजर आती हैं। इस गुदगुदाती काल्पनिक वीडियो में आलिया इस बारे में बात करती दिख रही हैं कि उन्हें उस समय कितनी 'तकलीफ' हुई थी, जब लोगों ने गूगल पर 'आलिया भट्ट हॉट पिक्स' ढूढ़ने के बजाय 'आलिया भट्ट जोक्स' ढूढ़ने शुरू कर दिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।