शाहरूख खान को अंडरवर्ल्ड की धमकी, बढ़ाई सुरक्षा
(India) शाहरूख मोरानी ब्रदर्स के बेहद करीब है, ऎसे में गैंगस्टर टीम का अगला टारगेट किंगखान हो सकते है।
पुलिस सूत्रों अनुसार मोरानी के घर पर फायरिंग के अगले दिन गैंगस्टर रवि पुजारी ने फोन कर धमकी दी और शाहरूख की आने वाली फिल्म के ओवरसीज राइट्स देने को कहा। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा, मोरानी और शाहरूख क्लोज फ्रेंडस है और हमे संदेह है कि रवि पुजारी किंगखान भी हमला कर सकता है। इसके चलते हमने शाहरूख की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस के मुताबिक किंगखान के घर पर सुरक्षा के लिए सिविल ड्रेस में दो अधिकारी तैनात किए गए है। उल्लेखनीय है कि प्रोड्यूसर अली मोरानी और करीम मोरानी के घर शगुन के बाहर शनिवार रात को फायरिंग की गई थी। फायरिंग क बाद अपराधी वहां से फरार हो गए थे। अली मोरानी ने कहा था कि कुछ दिन पहले गैंगस्टर रवि पुजारी ने धमकी भरा फोन कॉल किया था। गौरतलब है कि अक्षय कुमार, बोनी कपूर, फरहान अख्तर, सोनु निगम समेत कई बॉलीवुड सितारों को अंडरवर्ल्ड के धमकियां मिल चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।