सांप का डर दिखाकर महिलाओं से गैंगरेप करता था गिरोह
(ANDHRAPRADESH, India) यह गिरोह हैदराबाद के पहाड़ी शरीफ इलाके में सक्रिय था। पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस कमिश्मर को नोटिस जारी कर इस मामले में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। पुलिस ने गिरोह के मुखिया फैजल डैनी के खिलाफ निर्भया एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि गिरोह के दूसरे सदस्य की पहचान सलाम हमदी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शाहिन नगर इलाके में इस गिरोह ने एक फार्म हाउस में एक लड़की से उसके मंगेतर के सामने दुष्कर्म किया। गैंग के सदस्यों ने पहले तो मंगेतर को बांध दिया फिर एक सदस्य ने सांप दिखाते हुए उसे डराया और चार लोगों ने उससे दुष्कर्म किया।
इस मामले में 7 अगस्त को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीन अन्य आरोपियों ने 11 अगस्त को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस तरह के कम से कम 11 मामले हो सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।