रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' ने 3 दिनों में ही कमाए 15 करोड़ रुपए
(India) एक बयान में कहा गया कि यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर की फिल्म 'मर्दानी' की पहले सप्ताहांत की कमाई 14.46 करोड़ रुपए है। प्रदीप सरकार निर्देशित इस फिल्म को बॉलीवुड हस्तियों से भी तारीफें मिली हैं।
-करण जौहर : 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी सच में लाजवाब हैं। आपका दिमाग हिला देती है।
-शिल्पा शेट्टी : अभी 'मर्दानी' देखी। क्या जबर्दस्त फिल्म और संदेश है। सभी ने दमदार प्रस्तुति दी और खासकर रानी ने।
-अमीषा पटेल : पिछली रात 'मर्दानी' देखी, उत्कृष्ट फिल्म। रानी मुखर्जी लाजवाब हैं। यह जरूर देखी जाने वाली फिल्म है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।