(India)
वर्ष 1938 की इस पुस्तक में सुपरमैन पहली बार नजर आया था और इसकी शुरुआती कीमत 10 सेंट्स थी। डारेन एडम्स ने ‘ईबे’ पर इस दुर्लभ प्रति की नीलामी का फैसला करते हुए इसकी शुरुआती नीलामी राशि 99 सेंट्स रखी थी। दो घंटे से भी कम समय में इसका दाम बढ़कर 15 लाख डॉलर को पार कर गया। रविवार की रात नीलामी खत्म होने पर वाशिंगटन के ‘फेडरेल वे’ में प्रिस्टाइन कॉमिक्स के मालिक ने पाया कि यह रकम 32 लाख सात हजार 852 डॉलर हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।