(JHARKHAND, India)
रांची के कोर्ट में बुधवार को रकीबुल और उसकी मां की पेशी होगी। इस मालमे में अब नया मोड़ आ गया है। गिरफ्तारी के बाद रकीबुल से पूछताछ में दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि रकीबुल की मां केसर मुस्लिम है। रकीबुल की मां केसर शादी के बाद मुस्लिम से हिंदू बनीं थी और फिर पति की मौत के बाद वापस मुस्लिम बन गईं। झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने यहां बताया कि गिरफ्तार हुसैन को आज एयर इंडिया के विमान से रांची लाया जाएगा। रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि रंजीत उर्फ रकीबुल हुसैन को उसकी मां के साथ एक होटल के पास से धर दबोचा गया। रंजीत 22 अगस्त को तारा शाहदेव द्वारा अपने खिलाफ मारपीट करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने कोशिश की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद अपनी मां के साथ दिल्ली भाग गया था। पुलिस को जब इस बात की गुप्त सूचना मिली तो रांची से चार सदस्यीय पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली भेजी गयी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।