(Bhiwapur, Nagpur)
पुलिस ने बताया कि लगभग चार महीना पहले शादी करने वाली महिला ने कल रात अपने पति अभिजीत रामभाउ राघटाटे (36) के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। अभिजीत नजदीक के उमरेर में एक शैक्षणिक संस्थान में काम करता है। महिला ने शहर के पूर्वी हिस्से के लकाडगंज इलाके स्थित अभिजीत के घर पर और वर्धा के हिंगनघाट स्थित उसके पैतृक आवास पर सात मई से लेकर 13 अगस्त के बीच अप्राकृति सेक्स के लिए मजबूर करने और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।