इंटरपोल के ‘टर्न बैक क्राइम’ का एंबेसडर बनकर शाहरूख ने बनाया रिकार्ड
(India) बॉलीवुड कलाकार शाहरूख खान इंटरपोल के ‘टर्न बैक क्राइम’ अभियान के एंबेसडर बनने वाले पहले भारतीय हैं। इसका उद्देश्य अपराध को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाना है। फ्रांस के लियोन में इंटरपोल मुख्यालय से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में शाहरूख ने कहा, ‘इंटरपोल के ‘टर्न बैक क्राइम’ अभियान का एंबेसडर होना सम्मान की बात है।’ शाहरूख इस अभियान में जैकी चैन जैसे कलाकार के साथ जुड़ेंगे जो पहले से इसके एंबेसडर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।