प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिटनेस और छरहरी काया का खोला राज
(India) अपनी छरहरी काया को बरकरार रखने के बारे में प्रियंका का कहना है कि मैं सही तरीके से स्वस्थ रहने और वजन घटाने में यकीन रखती हूं। इंसान को खाना खाने की जरूरत है, न कि स्वयं को भूखा रखने की। मैं सही चीजें खाती हूं और इस बात का ख्याल रखती हूं कि मैं जितना खाऊं, उसे पचाने के लिए उतना ही श्रम भी करूं। इसमें कोई संशय नहीं है कि प्रियंका अपनी छरहरी काया के लिए भी लोकप्रिय हैं। प्रियंका अपनी आगामी फिल्म 'मेरी कॉम' के प्रचार के लिए एक टीवी शो के सेट पर पहुंची थीं। वहां उन्होंने अपने स्वस्थ शरीर के राज का खुलासा किया। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'मेरी कॉम' की प्रोमोशन में जुटी हुई है। हाल ही में वह जी टीवी के टैलेंट शो 'सिनेस्टार की खोज' के सेट पर पहुंची जहां उन्होंने अपने स्वस्थ शरीर के राज का खुलासा किया। इस फिल्म में वह बॉक्सिंग फाइटर का किरदार निभा रहीं हैं। प्रियंका की फिल्म 'मैरीकॉम' 5 सितम्बर को रिलीज हो रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।