रांची की शूटर तारा शाहदेव केस में आरोपी रंजीत उर्फ रकीबुल हसन को रांची सेशन कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. रंजीत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में था. पुलिस रंजीत का नारको टेस्ट भी करवा सकती है. रिमांड के दौरान पुलिस रंजीत के बिजनेस और उसके करीबी साथियों के बारे में पूछताछ करेगी. उम्मीद की जा रही है कि इस केस में जल्द ही कुछ और खुलासे हो सकेंगे.गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर की शूटर तारा शाहदेव ने अपने पति रंजीत उर्फ रकीबुल पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. श्लव जेहादश् का मसला मीडिया में आने के बाद तारा शाहदेव के आरोपी पति रंजीत उर्फ रकीबुल हसन का कच्चा चिट्ठा खुलता जा रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।