(India)
रिपोर्ट के मुताबिक घर को पूरा खाली कर दिया गया है और सारा सामान वहां से हटा लिया गया है। बताया जाता है कि बांद्रा के कार्टर रोड स्थित यह बंगला 90 करोड़ रुपये में बिका। इस रिपोर्ट के मुताबिक 602 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बना यह बंगला ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी शक्ति शेट्टी ने खरीदा। लेकिन उन्होंने बंगले के लिए दी गई कीमत बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने यह भी बताने से इंकार कर दिया कि वह कब गृह-प्रवेश करेंगे। राजेश खन्ना ने अपनी फिल्म आशीर्वाद के सफल होने के बाद इसे खरीदा था। एक समय के सबसे सफल अभिनेता राजेंद्र कुमार ने यह बंगला उन्हें 1970 में साढे़ तीन लाख रुपये में बेचा था। उन्होंने पाली हिल्स में एक बंगला बनवा लिया था जिसके बाद इसे बेच दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।