रांची 'लव जेहाद' केस: रंजीत उर्फ रकीबुल ने कबूली 6 जजों से संपर्क की बात
(Angara, Ranchi) सूत्रों के मुताबिक, रंजीत ने पुलिस को बताया है कि वह जिन जजों के संपर्क में था, उनमें से एक दिल्ली के हैं. झारखंड पुलिस ने रंजीत के कब्जे से जो 6 मोबाइल बरामद किए हैं, उनमें से 2 बिहार के सेशन जज के नाम पर है,
रंजीत पर कोर्ट केस 'मैनेज' कराने का आरोप
पीड़िता तारा शाहदेव ने आरोप लगाया है कि रकीबुल के घर में अक्सर ही कोर्ट की संवेदनशील फाइलें आती थीं और वह जजों को 'मैनेज' कर बड़े मामलों में जमानत तक करा लेता था, आरोप के मुताबिक, रंजीत ने एक बार इंदर सिंह नामधारी के एक करीबी का बेल कराया था, जो नामुमकिन था.
गौरतलब है कि रांची हाईकोर्ट का एक रजिस्ट्रार (विजिलेंस) मुश्ताक अहमद इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, तारा शाहदेव ने मुश्ताक पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे, दर्ज कराए गए बयान में तारा ने कहा था कि रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन से शादी करने के लिए मुश्ताक अहमद ने उस पर दबाव डाला था, बहरहाल, रंजीत ने पुलिस के सामने जो बातें कबूली हैं, अगर वे आगे चलकर साबित हो जाती हैं, तो बड़ा बवाल मचना तय है.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।