वीडियो क्लीपिंग बनाकर किशोरी से किया कई बार दुराचार
(MADHYAPRADESH, India) कैलारस थाने के थाना प्रभारी अजय चानना ने बताया कि इस वीडियो क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी युवक राहुल सिंह (19) पीड़ित के साथ कई दिनों तक दुराचार करता रहा। उन्होंने कहा कि कैलारस पुलिस ने दुराचार की पीड़ित लड़की की कल की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल और उसकी एक साथी महिला नगीना बेगम को गिरफ्तार कर लिया है। चानना ने बताया है कि कैलारस निवासी राहुल ने अपनी एक महिला साथी नगीना बेगम की मदद से कक्षा आठवीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसकी मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग बना ली। उन्होंने कहा कि बाद में दोनों आरोपी इस वीडियो क्लीपिंग के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल करते रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिससे वीडियो क्लीपिंग बनाई गई थी। चानना ने बताया कि युवक ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।