भगवान गणेश पर टिप्पणी मामले में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज
(India) पुलिस ने कहा कि पेशे से वकील के. करूणासागर ने सरूरनगर पुलिस में शिकायत दाखिल कर वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। सरूरनगर पुलिस के इंस्पेक्टर बी नवीन रेड्डी ने कहा कि इस बाबत कानूनी राय लेने के बाद पुलिस ने वर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (अलग-अलग समुदायों के बीच धर्म के आधार पर शत्रुता को बढ़ावा देना), 298 (किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत करने की मंशा से शब्दों का इस्तेमाल), 504 (शांति भंग करने की मंशा से जानबूझकर अपमान करना) और 505 (शरारत भरा बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया। ‘‘मामले की जांच जारी है।’ वर्मा ने पिछले 29 अगस्त को भगवान गणेश के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक ट्वीट करके विवाद को जन्म दे दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।